Friday, July 26, 2024
India

Nakul Nath Networth : 660 करोड़ के मालिक हैं कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, अब कांग्रेस छोड़ जा सकते हैं BJP में…..

Kamal Nath and Nakul Nath Networth : पूरे देश की निगाहें मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता कमल नाथ पर हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कमल नाथ कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। अब उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। नकुलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी गिनती देश के सबसे अमीर सांसदों में होती है। आइए आज जानते हैं उनकी और उनके पिता कमल नाथ की संपत्ति के बारे में।

नकुल नाथ एक सफल बिजनेसमैन

नकुल नाथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास 660 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के शेयर, बॉन्ड और डिबेंचर में 6 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा नकुल नाथ और उनकी पत्नी के पास 11 बैंक खातों में 8.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जमा थी।

इतना ही नहीं, नकुल ने पीपीएफ में 29 लाख रुपये, एलआईसी में 2 लाख रुपये का निवेश किया था और 2019 में 70 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी भी ली थी। नकुल और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 36 लाख रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी भी है। वहीं एक 40 करोड़ का बंगला और खेती के लिए 1 करोड़ 74 लाख रुपए की जमीन भी है।

कमल नाथ के पास भी करोड़ों की संपत्ति

वहीं, कमल नाथ के पास 134 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कमल नाथ पर 6 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। कमल नाथ के पास 41 करोड़ रुपए की चल संपत्ति भी है। उन्होंने शेयर बाजार में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया है. साल 2023 में कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से विधायक पद के लिए नामांकन फॉर्म जमा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 71 करोड़ 58 लाख रुपये बताई है। उनकी पत्नी अलका नाथ की कुल संपत्ति 62 करोड़ 52 लाख रुपये से ज्यादा है। दोनों की संपत्ति मिला दी जाए तो यह संपत्ति एक अरब 34 करोड़ से भी ज्यादा है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।