देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान समय में अमेरिकी यात्रा पर हैं. वहीं इसके बाद पीएम देशवासियों को अपनी रोजमर्रा की चीजों पर राहत देने वाले हैं. दरअसल, नए समझौते के तहत अमेरिका से इंपोर्ट होने वाले दाल, चना समेत आठ प्रोडक्ट से कस्टम ड्यूटी हटाई जाएगी। बता दें कि 2019 में इन चीजों पर कस्टम ड्यूटी लगाई गई थी।
उस समय अमेरिका ने एल्युमिनियम और इस्पात के कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका के उत्पादों पर प्रतिशोध स्वरूप लगाए गए शुल्क को हटाने तथा दोनों देश विश्व व्यापार संगठन के विवादों को खत्म करने पर सहमत हुए हैं।
कुल 18 उत्पादों पर लगाई थी कस्टम ड्यूटी
साल 2018 में अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए एल्युमिनियम के कुछ उत्पादों पर 10% आयात शुल्क तथा इस्पात उत्पादों पर आयात शुल्क 25% लगाने का फैसला किया था। जिसके बाद जून 2019 में भारत ने अमेरिका के कुल 28 उत्पादों पर आयात शुल्क लगा दिया था।
वहीं, सूत्रों के अनुसार भारत की तरफ से अतिरिक्त शुल्क को रद्द करने की सूचना के बाद अब इन आठ अमेरिका में निर्मित उत्पादों पर शुल्क MFN की वर्तमान दर पर आ जाएगा। बता दें कि यह शुल्क 90 दिन में खत्म हो जाएंगे।
इन उत्पादों से हटाई गई कस्टम ड्यूटी
जानकारी के लिए बता दें कि समझौते के तहत भारत दाल (20%), चना (10%), ताजा या सूखे बदाम (₹7 प्रति किलो), अखरोट (20%), छिलके वाले बदाम (₹20 प्रति किलो), ताजा सेब (20%), चिकित्सकीय अभिकर्मक (20%) और बोरिक एसिड 20% अतिरिक्त शुल्क हटा देगा। अमेरिका के उद्योग जगत और सांसदों ने शुल्क हटाने के लिए भारत के ऐलान का स्वागत किया है। बता दें कि अमेरिका भारत देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
बाजार पर क्या होगा असर
अमेरिका और भारत के सीमा शुल्क हटाए जाने के बाद देशवासियों को काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है। बता दें कि इस पहल के बाद इन चीजों का आयात पहले से काफी ज्यादा सस्ता हो जाएगा जिसके बाद इन सभी चीजों की कीमत में कमी आने की संभावना है। जिसका सीधे तौर पर देशवासियों को फायदा मिलेगा।