Aadhar Card Rules : आधार कार्ड देश के महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। किसी भी सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान या किसी भी कानूनी काम के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी हो गया है। इसे बनाते समय कई चीजों का सत्यापन किया जाता है।
आधार कार्ड (Aadharcard) धारकों से फिंगरप्रिंट और आइरिस भी लिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिनके हाथ या उंगलियां नहीं हैं उनका आधार कार्ड कैसे बनाया जा सकता है? तो आइए आज जानते हैं बिना फिंगर प्रिंट के आधार कार्ड कैसे बनाएं।
बिना फिंगरप्रिंट के भी बन सकता है आधार
सरकार ने आधार बनवाने के नियमों में बदलाव किया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने बयान जारी कर कहा कि बिना हाथ वाले भी आधार बनवा सकते हैं। एक व्यक्ति जो आधार के लिए पात्र है लेकिन उंगलियों के निशान देने में असमर्थ है, वह केवल आईरिस स्कैन का उपयोग करके आधार बना सकता है। इसी तरह, जो व्यक्ति अपनी आंखों की पुतलियों का स्कैन उपलब्ध कराने में असमर्थ है, वह केवल अपने फिंगरप्रिंट का उपयोग करके आधार के लिए नामांकन कर सकता है।
यह बदलाव क्यों हुआ?
दरअसल, यह मामला केरल के कोट्टायम जिले के कुमारकम में रहने वाली महिला जोसिमोल पी जोस की वजह से चर्चा में आया है। हाथ नहीं होने के कारण आधार सेवा केंद्र ने जोसीमोल का आधार नहीं बनाया। ऐसे में वह आधार के लिए नामांकन नहीं करा सकीं। हालांकि अब इस नियम में बदलाव के बाद लाखों लोगों को फायदा होगा।