UPI Payment : आज के समय में लोग UPI पेमेंट को खूब तबजो दे रहे हैं। UPI Payment के आने के बाद लोग आसानी से किसी के खाते में कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में छीन छोड़ की घटनाएं कम सुनने को मिलती है। दरअसल अब लोग न के बराबर कैश अपने पास रखते हैं।
जिससे पैसों की लूट पाट कम होती है। लेकिन यूपीआइ पेमेंट करते समय काफी सतर्क रहना चाहिए, एक गलती भारी नुकसान करवा सकता है। तो आइए आज जानते हैं किन दो गलतियां करने से बचना चाहिए।
ऑनलाइन फ्रॉड
लोगों के बीच ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। साइबर अपराध बढ़ रहा है। वहीं लोग पारंपरिक भुगतान के बजाय ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण लोगों के बैंक खाते भी पूरी तरह से खाली कर दिए आते हैं। जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी तरह ऑनलाइन भुगतान के भी हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अधिक से अधिक लोग पहचान की चोरी, फ़िशिंग घोटाले और डेटाबेस उल्लंघनों का शिकार हो रहे हैं। हालाँकि, इन खतरों से बचने के लिए सुरक्षित सॉफ्टवेयर पर भी काफी पैसा खर्च किया जाता है। ऐसे में ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए कभी भी अपना यूपीआई पिन किसी के साथ शेयर न करें, इसके अलावा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
किसी अजनबी के कहने पर कोई संदिग्ध लेन-देन न करें। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन काफी सुविधाजनक हैं, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। यदि आप सतर्कता से काम करते हैं तो डिजिटल युग के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि हैं, जहां हर किसी के जेब में बैंक है। यानी मोबाइल से ही बैंक के कई काम हो रहे हैं।