बिहार से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें अलग नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक एरोप्लेन ब्रिज में फंसा दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बिहार के मोतिहारी की है। बता दें कि मोतिहारी के पिपरा कोठी ओवरब्रिज में एक एयरप्लेन फंस गया। जिसे बड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया।
ब्रिज में फंसा ट्रक
बिहार की वर्तमान स्थिति ..! वीडियो आज का ही है मोतिहारी ज़िले की .! #Bihar pic.twitter.com/rkv69XZW7m
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) December 29, 2023
मोतिहारी के पिपराकोठी ओवरब्रिज में एक प्लान फंस गया। दरअसल एक एरोप्लेन की बॉडी ट्रक पर मुंबई से असम ले जाई जा रही थी। मगर रास्ते में यह ट्रक मोतिहारी के पिपरा कोठी में फंस गई। जिसकी वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया। प्लेन को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच बहुत से लोग एरोप्लेन के साथ सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।
लोगों की उमड़ी भीड़
जैसे ही लोगों को यह पता चला कि ब्रिज में एक एरोप्लेन फंस गया है। लोग इस नजारे को देखने के लिए वहां उमर पड़े। कुछ लोग एरोप्लेन के साथ सेल्फी लेते दिखे, तो कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। मगर अंत में ट्रक ड्राइवर और वहां के लोगों की मदद से फंसे एयरप्लेन को बाहर निकाला गया। जिसके बाद ट्रैफिक जाम खत्म हुआ। आप भी देखिए यह विडियो।