डेस्क : बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए एक पहल किया गया है इस पहल के तहत संचालित कक्षाओं की समय अवधि बढ़ाया जाएगा। दरअसल राज्य के प्राथमिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित कक्षाओं की समय सारणी में बदलाव किया जायेगा। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ से राय मांगी है।
इस बदलाव के तहत मध्याह्न भोजन का वर्तमान समय 60 मिनट है, जिसे 45 मिनट करने का प्रस्ताव है। इस 15 मिनट की बचत का उपयोग लंच के बाद होने वाली तीन कक्षाओं की अवधि बढ़ाने में किया जाएगा। पहले ये कक्षाएं 30 मिनट की होती थीं, जो अब 35 मिनट की की जाएंगी।
इस प्रकार रहेगा टाइम टेबल
विद्यालय पहले की तरह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। प्रार्थना सभा सामान्य दिनों की तरह सुबह 9 बजे से 9.50 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद सुबह 9.50 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होने वाली चार कक्षाएं 40-40 मिनट की होंगी। लंच का समय 12.30 से 1.30 बजे के बजाय 1.15 बजे तक पूरा करने का प्रस्ताव है। वहीं, दोपहर 1.15 बजे से 3 बजे तक तीन कक्षाओं का समय 30 मिनट की जगह 35 मिनट करना होगा।
कई जिलों से नहीं आए राय
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि प्रिया ने पत्र जारी कर सभी डीईओ और डीपीओ से मंगलवार शाम पांच बजे तक राय मांगी थी। बुधवार तक कई जिलों से गंतव्य नहीं मिले। पदाधिकारी ने कहा कि यह लागू सबके राय आने के बाद होगा पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।