डेस्क : सोशल मीडिया पर रील (Reel) बनाने वालों के लिए बिहार सरकार एक शानदार मौका लेकर आई है। दरअसल बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। इसके तहत सरकार ने रील बनाने की एक प्रतियोगिता रखी है।
इस प्रतियोगिता (Reel Making Competition) में जीतने वालों को 1 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिया जाएगा। यह एक अनोखा तरीका है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा देने को उद्देश्य से पेश किया गया है। इस प्रतियोगिता में बिहार के पर्यटन स्थलों पर जाकर खान-पान और संस्कृति की थीम पर रील बनाकर बिहार सरकार की टूरिज्म विभाग को भेज देना है। ध्यान रहे कि प्रतियोगिता में रील भेजने का आज आखिरी तारीख है।
आज है आखिरी तारीख
प्रतियोगिता में भाग लेने का आज आखिरी दिन है। बिहार सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आज आखिरी दिन है। प्रतियोगिता जीतने वालों को सरकार 1 लाख रुपये का इनाम देगी।
सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है। इसमें किसी भी उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही कोई प्रवेश शुल्क भी नहीं रखा गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ नियम दिए गए हैं, बस उनका पालन करना होगा।
प्रथम पुरस्कार वालों को एक लाख रुपये
इसमें भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद रील को वहां दिए गए निर्देशों के अनुसार भेजना होगा। रील्स अधिकतम 100 एमबी और न्यूनतम 10 एमबी होनी चाहिए।
रील की थीम बिहार के पर्यटन स्थल, वहां की संस्कृति और खान-पान है, जिसे पर्यटन विभाग को भेजना है। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सहित 10 और रील क्रिएटर्स को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें सांत्वना राशि के तौर पर 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।