Mahindra Scorpio N : भारतीय कार और ट्रक निर्माता कंपनी Mahindra ने अब एक बड़ी घोषणा की है जिससे ग्राहकों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। जानकारी मिली है कि यह महिंद्रा कंपनी द्वारा एक नए पिकअप ट्रक की लॉन्चिंग की जा रही है जिसे 15 अगस्त के दिन दक्षिण अफ्रीका में ग्लोबली लॉन्चिंग की जाएगी।
हाल ही में कुछ समय पहले Mahindra कंपनी द्वारा इस पिकअप ट्रक का एक टीजर भी सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया था। इस टीजर में देखा गया है कि महिंद्रा कंपनी का नया पिकअप ट्रक रेगिस्तान में तेजी से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसी जानकारी भी मिली है कि इस ट्रक में 4 व्हील ड्राइव दी जाएगी। इसके अलावा Mahindra का ये दमदार पिकअप ट्रक रेगिस्तान का अलावा उबड़-खाबड़ और खराब रास्तों के अलावा पहाड़ों में भी चलने के लायक है।
दिया गया है ये कोडनेम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिली है कि Mahindra कंपनी के द्वारा अब तक इस पिकअप ट्रक के बारे में कोई भी अधिक जानकारी नहीं दी गई है। अब तक ना तो इसकी कीमत का खुलासा किया गया है और ना ही इसके पावरट्रेन के बारे में कोई बात बताई गई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसे Z121 कोडनेम दिया गया है। इसमें सामने की तरफ आपको सॉलिड और आकर्षक ग्रिल दी गई है। इसमें आप कोई भी सामान लेकर लम्बे रास्तों पर जा सकते है।
मिलेंगे पेट्रोल और डीजल दोनों के ऑप्शन
Mahindra के इस पिकअप ट्रक में आपको टर्बो इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन भी दिया जायेगा। इसके साथ ही इसमें मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है।
इसका टर्बो इंजन 203bhp की पावर और 370Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें लम्बा टू-व्हील ड्राइव बेस मिलेगा और मार्केट में इसका मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu V-Cross से होगा। जानकारी के अनुसार इसे भारत में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।