Used Cars : आज के आधुनिक युग में दोपहिया या बाइक और स्कूटी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। आज के समय में हर किसी के पास दो पहिया वाहन तो होना जरूरी है। लेकिन जब आप इसे खरीदने का मन बनाते हैं तो इसकी ऑन रोड प्राइस 1 लाख रुपये से कम नहीं होती है। दोपहिया वाहन के लिए 1 लाख रुपये खर्च करना बड़ी बात है।
ऐसी स्थिति में लोग 1 लाख रुपये में कोई पुरानी और सस्ती (Used Cars) कार खरीदने के बारे में सोचने लग जाते है। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे है तो आपको हम आज कुछ ऐसी ही पुरानी और सस्ती (Used Cars) कारों की लिस्ट बताने जा रहे है जो 1 लाख रुपये तक आपको मिल जाएगी।
अगर आप भी ऐसी सस्ती कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसी कारों की कंडीशन कुछ ज्यादा अच्छी नहीं होती है। लेकिन 4 जुलाई 2023 को हमने 1 लाख रुपए से कम की कुछ सस्ती कारों की लिस्ट देखी है जो मारुति सुजुकी ट्रूवैल्यू की वेबसाइट पर आपको मिल जाएगी।
• इस वेब पर आपको Maruti Alto LXI का 2010 का मॉडल मिलेगा जिसकी कीमत 90,000 रुपये मांगी गई है। ये पेट्रोल कार फर्स्ट ओनर है और इसे अब तक 1,08,040 किमी चलाया गया है। ये दिल्ली में मिलेगी।
• इसके अलावा वेबसाइट पर आपको Maruti WagnoR R LXI भी मिलेगी। 2008 के इस मॉडल की कीमत 70,000 रुपये है। दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध ये फर्स्ट ओनर कार है जो अब तक 71,209 किमी चली है।
• इस वेबसाइट पर एक और Maruti Zen Estilo LXI 2010 मॉडल 90,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये पेट्रोल वाली कार अब तक 1,27,505 किमी चली है और फर्स्ट ओनर कार बिक्री के लिए नई दिल्ली में उपलब्ध है।
• वेबसाइट पर Maruti Alto LXI 2009 मॉडल कार भी लिस्टेड है, जिसकी कीमत 1.02 लाख रुपये है। ये फर्स्ट ओनर कार अब तक 29,635 किमी चली है और बिक्री के लिए नई दिल्ली में उपलब्ध है।