Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Dr. Ghanshyam Rai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बेगूसराय प्रखंड कार्यालय के सामने कंकौल स्थित बीपी मंडल सभागार में NDA घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी करने पर जोर दिया गया।

    बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा, लोजपा, हम सहित NDA के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    वक्ताओं ने कहा कि डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे। जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि चुनाव अभियान को शालीनता, अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से चलाते हुए शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची का अध्ययन कर घर-घर जाकर संपर्क करने की बात कही गई। उनके वक्तव्य का भाजपा जिलाध्यक्ष समेत उपस्थित नेताओं ने समर्थन किया।

    बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, तेघड़ा के रजनीश कुमार, मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व मेयर एवं वर्तमान प्रतिनिधि संजय सिंह, लोकसभा प्रभारी शिवनंदन सिंह, दरभंगा विधायक ईश्वर मंडल तथा दरभंगा क्षेत्र के स्नातक एमएलसी सर्वेश कुमार समेत अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।

    वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा और शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में डॉ. घनश्याम राय ने शिक्षकों से जुड़े लंबित और आवश्यक मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

    डॉ. घनश्याम राय ने कहा कि यदि उन्हें शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है तो वे शिक्षकों से जुड़े लंबित, आवश्यक और जनहितकारी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा और शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

    बैठक के अंत में NDA के घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में चुनाव अभियान को मजबूती देने तथा शिक्षक मतदाताओं से व्यापक संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया। इस दौरान कुन्दन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू, पंकज कुमार राय, संजय सिंह, अजय पासवान, रीना चौधरी, पिंकी कुमारी, संगीता, निशा देवी, मोनिका, अर्चना कुमारी, राधा शर्मा, कुमारी सुष्मिता, अरुण महतो, धर्मेंद्र, अमरेश राय समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    By सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pm

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान…

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.