डेस्क : इस सोशल मीडिया के जमाने में रोजाना कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देख हर कोई हैरान रहते हैं। इन वीडियो में सभी उम्र के लोग अपनी-अपनी रचनात्मकता को दिखाते हैं। वहीं कई लोग उलजुलुल करके भी फेमस हो जाते हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रचनात्मक बाइक का वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के अपने क्रिएटिव बाइक का आनंद ले रहे हैं। दरअसल बाइक को देसी जुगाड़ से मॉडिफाई किया गया है। मॉडिफाई भी इस तरह की लोगों की हंसी ही नहीं रुक रही है।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना यह वीडियो खास है। इसमें नजर आ रहे दो युवक एक ऐसी बाइक पर बैठे हैं, जिसमें ट्रैक्टर का चक्का लगा है। जी हां बाइक के आगे ट्रैक्टर का चक्का लगा दिया गया है और इतना ही नहीं इस छक्के पर एक युवक भी बैठा है।
वहीं, दूसरा युवक एक स्टैंड की तरह बने सीट पर बैठा है। वहीं इस नजारे को देख हर कोई हैरान है। इसे देखकर आप भी रोमांचित हो उठेंगे। इंस्टाग्राम पर अपलोड होते इस वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया।
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर pb13_sangrur_walle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो में दो लड़के एक अजीब गाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं, जिसमें पीछे की तरफ मोटर बाइक की मशीन और फ्रेम तो दिख रहा है, लेकिन आगे का पहिया ट्रैक्टर या ट्रक जैसा दिख रहा है। अगले पहिये के ऊपर एक सीट भी बनाई गई है, जिस पर एक लड़का बैठा है। वहीं दूसरा लड़का बाइक की पिछली सीट पर बैठकर इसे चला रहा है।