न्यूज़ डेस्क: अभी भीषण गर्मी का प्रकोप है। इस गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। इससे बचने के लिए वे AC का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में कई बार जब एसी से घर में ठंडक कम पड़ती है तो लोग परेशान हो जाते हैं कि अब क्या किया जाए। इसके लिए कई बार मैकेनिक ठग भी लेता है कि गैस खत्म हो गई है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार गैस खत्म हो जाए। इससे बचने के लिए आप खुद भी AC में गैस चेक कर सकते हैं। इसके कई तरीके हैं तो आइए विस्तार से जानते हैं।
वैसे अगर एसी का कूलिंग नहीं हो रहा है तो यह एसी की गैस खत्म होने का एक बड़ा संकेत है। हालांकि, कई बार एसी में कुछ और दिक्कत भी हो सकती है, लेकिन पैसे कमाने के चक्कर में मैकेनिक गैस खत्म होने की बात बता देते हैं। अगर एसी के कॉइल में बर्फ नहीं जम रही है तो समझे कि आपका ऐसी सही है।
अगर मैकेनिक एसी ठीक से कर रहा है तो आप उससे गैस का प्रेशर दिखाने के लिए कहें। अगर प्रेशर 150 पर आ रहा है तो गैस न भरें। एसी चलने के बावजूद अगर आपको कमरे में नमी महसूस होने लगे तो समझ लें कि एसी की गैस खत्म हो गई है। इसके बाद अब गैस भरवा लें, दरअसल कई बार ऐसी कई परेशानियां हो जाती हैं, जिससे घर ठंडा नहीं हो पाता है।