Nokia 3210 : 25 साल बाद अब नए अवतार में वापसी, 2MP कैमरा के साथ 32GB स्टोरेज – मिलेगा Snake Game

Nokia 3210 : एक समय पर मोबाइल की दुनिया में नोकिया कंपनी का राज हुआ करता था, आज के टाइम पर नोकिया के फोन विलुप्त हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि नोकिया ने काफी कोशिश की है, कि वह अपने एंड्रॉयड वर्जन को लोगों के सामने लेकर आए लेकिन लोगों ने नोकिया को अपने पुराने वर्जन के लिए खूब पसंद किया है जिसके चलते अब नोकिया ने अपना कीपैड वर्जन बाजार में लॉन्च किया है।

यह कीपैड वर्जन Nokia 3210 का है, इसमें आपको ऐसे फीचर देखने को मिलेंगे जो अपने आप में काफी शानदार है तो चलिए जानते हैं इसके सभी फीचर्स के बारे में, इस फोन को कंपनी ने यूके की कई देश में लॉन्च किया है साथ ही साथ अब यह फोन अफ्रीका एवं मिडल ईस्ट, कंट्री में भी लॉन्च होगा। Nokia 3210 (2024) में QVGA रिजॉल्यूशन वाला 2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। Nokia 3210 में 2MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसके साथ LED फ्लैश भी है। प्रॉसेसिंग के लिए Unisoc T107 चिपसेट है।

नोकिया के फीचर फोन में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia 3210 फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी है।Nokia 3210 फोन में 1,450mAh बैटरी है और इसमें 9.8 घंटे का टॉकटाइम है। फोन चार्जिंग के लिए USB टाइप-सी पोर्ट है। इसमें क्लासिक स्नेक गेम भी डाला गया है