डेस्क : हिंदू धर्म में वेद पुराणों का काफ़ी महत्व है। हिंदू धर्म में व्यक्ती के व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में शास्त्रों में बताए गए रेखाओं के आधार पर गणना कर भविष्यवाणी की जाती है।हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. अनिश व्यास के मुताबिक़, हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर मध्यमा उंगली के नीचे तक के उभार तक जाती है। जिस उभार को शनि पर्वत कहते हैं।
भाग्य रेखा को शनि पर्वत के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी किसी व्यक्ति के हाथों में दो भाग्य रेखाएं बनी होती है। ऐसे जातक काफ़ी भाग्यवान और धन अर्जित करने वाले हैं। इनके जीवन में कोई भी कमी नहीं होती है। इन्हें सफ़लता को पाने में ज्यादा समस्याएं नहीं आती है। इनके पास पैसे कमाने के लिए पैतृक संपत्ति भी होती हैं जिससे ये काफ़ी धन कमाते हैं।
उन्होंने बताया कि भाग्य रेखा कई तरह की होती है। जिनकी भाग्य रेखा हथेली पर कलाई से शुरु होकर सीधी-साफ़, स्पष्ट और बिना कटे शनि पर्वत पर जा मिलती है। ऐसे लोग काफ़ी किस्मत वाले होते हैं और इनका कोई भी काम बड़ी जल्दी पूरा हो जाता है। वहीं कुछ लोगों की हथेली पर भाग्य रेखा दो हिस्सों में बंटी होती हैं एक हिस्सा शनि पर्वत पर तो दूसरा हिस्सा गुरु पर्वत पर जाकर मिलती है। इस तरह के लोग काफ़ी परोपकारी स्वभाव वाले होते हैं और ये जातक अपने जीवन में बहुत मान – सम्मान, अच्छी पद – प्रतिष्ठा हासिल करते हैं।
डॉ. व्यास ने बताया कि जिस भी जातक के हाथ में विद्या रेखा नाम का उंगली की तरफ झुकी हुई होती है, यह लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। अनामिका और मध्यमा उंगली के बीच से विद्या रेखा की शुरुआत होती है। ऐसे लोग अपनी बुद्धिमता के बल पर अच्छी सफ़लता भी प्राप्त करते हैं। ये बिजनेस माइंडेड लोग होते हैं जिन्हें जिन्दगी भर धन – धान्य की कमी नहीं होती। इन्हें कंजूसी पसंद नहीं होती और जिन्दगी के पूरे मजे लेते हैं।
हस्त रेखा विशेषज्ञ ने बताया कि सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि किसी व्यक्ती की हथेली में भाग्य रेखा, सूर्य रेखा से मिलती है तो ऐसे जातक अचानक से धनवान बनते हैं। ये लोग काफी सौभाग्यशाली होते है और यह राजनीति में सफल होते हैं। इन्हें कोई बड़ा राजनैतिक पद मिलता है। इसके अलावा समाज में भी काफ़ी मान – सम्मान मिलती हैं।
डॉ. अनीश के अनुसार, जिनके हथेली में एक से अधिक भाग्य रेखा होती है ये जातक काफ़ी किस्मत वाले होते हैं। ये लैविश लाईफ जीते हैं। इनकी सुख – सुविधाओं में कोई कमी ना हो इसके लिए काफ़ी मेहनत भी करते हैं। ये लोग ब्रांडेड चीज़ों में पैसे खर्च करते हैं।