Swapna Shastra: सोते समय कोई सपना आना एक मामूली बात है। मगर कई बार कुछ सपनों का आना कुछ खास बातों की तरफ इशारा करती है। यह सपना हमें अच्छे या बुरे परिस्थितियों के आने का संकेत देती है। आपने सपने में बहुत कुछ देखा होगा।
आज हम आपको बताएंगे कि सपने में कुत्ते को देखने का क्या संकेत होता है। सपने में कुत्ते को देखना शुभ है या अशुभ आज हम आपको इसके बारे में इस आर्टिकल में विस्तार से बताने जा रहे हैं। यदि आपको इसके बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो इस आर्टिकल को पुरा पढ़ें।
सपने में कुत्ते को देखना शुभ है या अशुभ?
कई बार हम सोने के बाद कोई सपना देखते हैं। हर सपने के पीछे कोई ना कोई कारण छुपा होता है। यदि आपको सपने में कुत्ता दिख जाए तो यह भी आपको एक खास संकेत देता है। जी हां यदि आपको सपने में कुत्ता दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आने वाला समय आपके लिए संकटों से भरा है। सपने में कुत्ते को देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आप बड़ी मुसीबत झेल सकते हैं।
यह है शुभ संकेत
यदि आपको सपने में कुत्ता काटता हुआ दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत है। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर बड़ी खुशखबरी आने वाली है। वहीं यदि कोई कुत्ता आपको सपने में खेलता और मस्ती करता दिखाई दे तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है की आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने वाला है। लेकिन यदि कुत्ता आपको सपने में गुस्से में दिखाई दे तो यह अशुभ माना जाता है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि बहुत जल्द आपका कोई खास दोस्त आपको धोखा देने वाला है।