Ways to Remove Rats – : यदि आपके घर भी चूहों ने अपना अड्डा जमा लिया है तो ये लेख आपके लिए ही है। चूहा एक ऐसा जानवर है जो पूरे घर को तहस नहस कर देता है। खाने पीने के सामान से लेकर कपड़े तक को कुतर देता है। लोग इससे परेशान हो कर तरह तरह के उपाय भी करते हैं.
लेकिन चूहे घर से भागने में कामयाब नहीं हो पाते। कई बार तो लोग चूहों से परेशान होकर चूहे मारने वाली दवाई यानी जहर तक दे देते हैं। ऐसे में आज कई ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप चूहे को बिना मारे अपने घर से भगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
पुदीना से चूहा भाग जाएगा
आप चूहों को मारे बिना उनसे छुटकारा पाने के लिए पुदीना का उपयोग कर सकते हैं। चूहों को पुदीने की गंध पसंद नहीं होती। ऐसे में आपको उन जगहों पर पुदीना रखना होगा जहां चूहे नजर आते हों। इसके बाद वे घर से बाहर जा सकते हैं।
फिटकरी भी एक बेहतरीन उपाय है
वहीं चूहों को घर से भगाने में भी फिटकरी काम आ सकती है। आपको फिटकरी का पाउडर लेना है और उसका घोल तैयार करना है. फिर इस घोल को घर में जहां भी चूहे दिखें वहां छिड़क दें। इसके बाद चूहे घर से बाहर भाग सकते हैं।
कपूर की लें मदद
अगर आपके घर में चूहे हैं तो आप उन्हें भगाने के लिए कपूर की मदद ले सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चूहों को इसकी गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। जिस कोने में आपको चूहे दिखाई दें वहां कपूर के टुकड़े रख दें। तब चूहे उनसे परेशान होकर घर से बाहर भाग जाते हैं।
ये तरीका भी कारगर
आमतौर पर लोग चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें वे रोटी का एक टुकड़ा डाल देते हैं। लेकिन कई बार चूहे इसमें नहीं फंसते। ऐसे में आपको ब्रेड के एक टुकड़े पर दही लगाना है और फिर उसे पिंजरे में रख देना है। इसके बाद चूहा उसे खाने आता है और फंस जाता है।