चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, महिलाओं में हर किसी की तरह ही अच्छे और बुरे दोनों गुण होते हैं। लेकिन उनकी कुछ आदतें कभी-कभी घर में परेशानियां या मतभेद पैदा कर सकती हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये आदतें।
चाणक्य निति में कुछ बातें बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं। चाणक्य निति में चाणक्य ने महिलाओं की कुछ आदतों का भी जिक्र किया, जो परिवार में समस्याएं पैदा कर सकती हैं। चाणक्य के अनुसार महिलाओं की ये आदतें घर में शांति नहीं बल्कि घर में कलेश पैदा कर देती हैं। तो आइए जानें कौन सी हैं ये आदतें।
- काम निकलवाने के लिए झूठ बोलना
कई लोगों में अपना काम निकालने के लिए झूठ बोलने की आदत होती है। चाणक्य के अनुसार यह आदत महिलाओं में अधिक पाई जाती है। चाणक्य नीति के अनुसार महिलाएं जो पाना चाहती हैं उसे झूठ बोलकर पा लेती है। कई बार महिलाएं अपने पति से भी झूठ बोलती हैं। लेकिन कभी-कभी वे अपने पतियों की मदद करने के लिए भी झूठ बोलती हैं, जो उनकी शादी के लिए अच्छा है।
- खुद को सबसे सही समझना
आपने देखा होगा कि कभी-कभी पत्नियाँ सोचती हैं कि वे अपने पतियों से अधिक बुद्धिमान हैं। वे हमेशा यह दिखाने की कोशिश करती हैं कि वे अधिक होशियार हैं। ये महिलाएं हमेशा यही सोचती हैं कि सामने वाला उनके जितना बुद्धिमान नहीं है। चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं की ये आदत घर में कलेश का कारण बनती हैं.
- स्वार्थी और लालची होना
चाणक्य निति में कहा गया है कि महिलाएं कभी-कभी पुरुषों की तुलना में पैसे में अधिक रुचि रखती हैं। वे हमेशा इस बारे में सोचती रहती हैं कि अधिक पैसा कैसे कमाया जाए और कभी-कभी वे पैसों के लिए ऐसे काम भी कर लेती हैं जो सही नहीं हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे अधिक पैसा चाहती हैं।
- मूर्खता भरे काम
कभी-कभी महिलाएं मूर्खतापूर्ण निर्णय ले लेती हैं। वे ऐसी चीजें करती हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता और कभी-कभी वे ये चीजें इसलिए करते हैं क्योंकि कोई और उन्हें ऐसा करने के लिए कहता है। बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है और उन्हें पछतावा होता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।