Bhanu Saptami : हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार सूर्य देव को अर्घ्य देना और उनको जल अर्पण करना काफी शुभ माना जाता है और इसलिए सूर्य देवता की कृपा बनी रहती है। भगवान सूर्य देव को हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार सफलता, सेहत और आत्मविश्वास के अलावा नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें कि भानु सप्तमी हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को आती है जो भगवान सूर्य देव को समर्पित है।
इस बार 25 जून 2023 को भानु सप्तमी है और उसी दिन रविवार हैं। रविवार भगवान सूर्य देव का प्रिय दिन है इस दिन उनका व्रत आने से इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। रविवार के दिन गाना सप्तमी का महत्व बढ़ जाने से अगर कोई इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा और उपाय करता है तो उसे जीवन में हर काम में सफलता मिलती है और उसकी हर काम में उन्नति होती है।
भानु सप्तमी के उपाय
• भानु सप्तमी के दिन स्नान का सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से भगवान सूर्य की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।
• मानव शास्त्र में के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करना और सूर्य चालीसा का पाठ करने का भी बहुत बड़ा महत्व है।
• अगर आप सूर्यदेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो भानु सप्तमी के दिन आपको सूर्य देव की पूजा के बाद लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ और ताम्बा आदि चीजों का दान करना चाहिए।
• किसी गरीब को सूर्यदेव से जुड़ी चीजों का दान करने से सूर्य देव की मेहरबानी आप पर हमेशा बनी रहती है।
• भानु सप्तमी के दिन सूर्योदय से पहले ही उठकर स्नान कर ले और नारंगी रंग के कपड़े पहन कर तैयार हो जाए। इसके बाद आपको तांबे के लोटे में अक्षत, लाल फूल, चंदन और शक़्कर डालें। फिर इसमें जल भरकर ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए उन्हें जल चढ़ाएं, जिससे सूर्यदेव जल्दी प्रसन्न होते है।