Sawan 2023 : सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है और सभी भक्तगण अपने प्रिय भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय कर रहे हैं। सावन का महीना (Sawan 2023) भगवान शिव का प्रिय महीना होता है और इसे हिंदू धर्म के अनुसार सबसे पवित्र महीना भी माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय होता है और इसीलिए भगवान शिव को ही समर्पित होता है।
सावन में किए गए पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान से भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी है जिन पर भगवान महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है, क्योंकि यह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होती हैं। आइये जानते है इनके बारे में……
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और कोई भी समस्या आने पर खुद भोलेनाथ ही उनका उपाय करते है। इसके साथ ही मेष राशि वाले जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और आप चाहते है कि भगवान शिव हमेशा आपके ऊपर खुश रहे तो सावन में गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के अधिपति भगवान शनि देव को माना जाता है और भगवान शनि देव ने भी अपनी पूजा से शिव जी को प्रसन्न किया था। इसलिए मकर राशि वालों पर भगवान शिव की अनोखी कृपा बनी रहती है। मकर राशि के जातकों को जल में शमी का पत्ता डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शिव चालीसा और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
कुंभ राशि
मकर कि तरह कुंभ राशि के भी शनि देव ही स्वामी है। अगर कुंभ राशि के जातक सच्ची श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव की पूजा करते है तो भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहती है। कुंभ राशि वालों को भगवान शिव का रुद्राभिषेक और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।