Vastu Tips : शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें काफी पवित्र माना जाता है और इनके घर में होने से आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि और तरक्की बनी रहती है। हालांकि कुछ पेड़ों को अपने घर में लगाने से आपका भाग्य चमक सकता है और घर में धन की वर्षा हो सकती है।
घर में हरे भरे पौधे लगाने से आपका घर भी काफी सुंदर दिखता है। ऐसा कहा जाता है कि इन पौधों को मुंह में लगाने से आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी और आर्थिक लाभ के रास्ते खुले रहेंगे।
हर चीज की रहेगी संपन्नता
आज हम जिस पौधे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ तो है ही साथ ही में वह वास्तु के हिसाब से भी लकी माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार इस पौधे को भगवान विष्णु, माँ लक्ष्मी और महादेव का प्रिय माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने के बाद आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है और सभी चीजों की कमी दूर होती है। इस पौधे को शंखपुष्पी पौधा कहा जाता है।
धन की होती है आवक
शंखपुष्पी का पौधा लगाने से घर में सुख समृद्धि तो बनी ही रहती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को इस शंखपुष्पी का फूल चढ़ाने से उनकी कृपा भी बनी रहती हैं। इस पौधे पर सफेद और नीले फूल आते हैं जिनमें से नीले फूल को भगवान विष्णु को अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। तो सफेद रंग के शंखपुष्पी फूल को मां लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की आवक बढ़ती है और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा भोलेनाथ को नीले रंग के शंखपुष्पी फूल चढ़ाने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं।
जड़ के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि शंख पुष्पी पौधे की जड़ को अगर हम तिजोरी में रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपके घर में धन की आवक बढ़ जाएगी। इसके अलावा आप इस पौधे की जड़ को मंदिर में रखते हैं तो सुख समृद्धि बढ़ जाती है। वास्तु के हिसाब से इसे हमेशा ईशान कोण में लगाना चाहिए।