Sawan Shanivar : 4 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो चुका है और सभी भक्तगण भगवान शिव को प्रसन्न करने में लग चुके हैं। सावन का महीना भगवान शंकर को बहुत प्रिय होता है और इस महीने में सभी भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न करते हैं।
जिससे भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहती है। सावन के सोमवार को खास माना जाता है और सावन के महीने का शनिवार शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव भगवान शंकर के परम शिष्य माने जाते हैं। इसलिए भक्त सावन में भगवान शिव के साथ शनिदेव के भी आशीर्वाद को प्राप्त कर सकते हैं।
8 जुलाई को पहला शनिवार
इस बार 4 जुलाई को सावन शुरू हुआ है और 8 जुलाई 2023 को सावन का पहला शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के पहले शनिवार को भगवान शनि देव की अच्छी कृपा कुछ राशियों के जातकों पर रहेगी। आइये जानते है इनके बारे में…….
मिथुन राशि
इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान है। हाल ही में मिथुन राशि से शनि की ढैय्या हटकर कर्क राशि वालों के लिए शुरू हो चुकी है। इसलिए मिथुन राशि के जातकों पर अब शनि ढैय्या नहीं होने के कारण शनिदेव इस राशि के लोगों पर अपनी कृपा बनाकर रखेंगे। इस दौरान आपको कई तरह के अच्छे फल मिलेंगे।
तुला राशि
17 जनवरी 2023 को तुला राशि को भी शनि ढैय्या से मुक्ति मिल चुकी है और अब ये वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुकी है। इसलिए अब शनि देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बनी रहेगी। सावन में शनि देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर होने से उनके जीवन में हर काम अच्छा होगा।
धनु राशि
जब शनि किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है तो एक की साढ़ेसाती खत्म होती है तो दूसरी राशि के जातकों की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है। इस प्रकार जनवरी में ही शनि की साढ़ेसाती धनु राशि से हट चुकी थी। धनु राशि पर शनि देव की कृपा होने से उन्हें करियर में लाभ और धन लाभ होगा।