Health Tips : आजकल हम देख सकते है की कम उम्र के लोग भी मोटापे (obesity) का शिकार होते जा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण हमारी ख़राब दिनचर्या और गलत खान-पान है। इन कारणों पर प्रकाश डालने और लोगो को जागरूक करने के लिए यह आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते है की करणों की वजह से हम कम उम्र में ही मोटापे का शिकार बन रहे है। और इस समस्या से हम कैसे निजात पा सकते हैं।
मोटापे के बढ़ने का मुख्य कारण
इसका सबसे मुख्य कारण है सुबह का नाश्ता न करना। आपने भी देखा होगा की कई लोग अपने व्यस्त दिनचर्या के कारण अक्सर सुबह का नाश्ता करना नहीं चाहते। मगर वे इस बात से अनजान होते है की ऐसा करना उनके शरीर पर कितना गलत प्रभाव डाल सकता है | सुबह का नाश्ता न करने के कारण दिन में हमें बार-बार भूख लगती है और हम अत्यधिक कैलोरी कन्ज्यूम करने लगते है जो की हमारा पेट सही से नहीं पचा पता है। इस वजह से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जो की मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। वजन बढ़ने से कई प्रकार की हृदय सम्बंधित बीमारी से भी हम ग्रसित हो जाते हैं।
दिन भर बैठे रहना भी मोटापे का मुख्य कारण है। आजकल टेक्नोलॉजी के आ जाने से अधिकांश लोगों की डेस्क जॉब हो गई है। लोगों को दिन के लगभग 8 से 10 घंटे कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर बिताना पड़ता है। जिसका काफी गलत प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। बैठकर काम करने से कुछ लोग घुटने और जोरों के दर्द से भी ग्रसित हो जाते हैं । जिस कारण वे व्यायाम नहीं कर पाते और लम्बे समय तक किसी तरह का व्यायाम न करने के कारण मोटापा बढ़ जाता है।
कैसी पा सकते है मोटापे निजात
मोटापा (obesity) बढ़ने का कारण तो आप जान गए तो आइए अब जानते है किन आदतों को अपनाकर हम अपने शरीर को मोटापे का शिकार होने से बचा सकते है | इस क्रम में पहले नंबर पर आता है नियमित व्यायाम। हमें रोज अपने दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।
मोटापे से दूर रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है। नियमित रूप से समय पर अपना भोजन करना। समय पर भोजन करने से हमे ज्यादा भूख नहीं लगती और हमारी कैलोरी इन्टेक कम रहती है। जिससे हम मोटापे से बचे रहते है। भोजन के साथ-साथ अधिक मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरुरी होता है। इस वजह से हमें पानी की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए |