Health Tips: आज हम आपको बताएंगे की आपको दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए जो आपकी सेहत के लिए सही है .. तो चलिए जानते हैं। भारत में 90 प्रतिशत लोगों का प्राथमिक स्रोत है रोटी। उत्तर भारत में लोगों का रोटी के बिना पेट नही भरता और तीनों वक्त रोटी का सेवन करते हैं।
इसलिए रोटी हमारी डाइट में घुस चुकी है, इसे हम अलग नही कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आपको एक दिन में कितनी रोटी का सेवन करना चाहिए जिससे आप अपने स्वस्थ आहार का अनुसरण कर सकते हैं। लोगों के मन में बहुत से सवाल होते हैं की हमें दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए, जिससे मोटापा न बढ़े।
एक रोटी में कितना पोषण होता है ?
एक सामान्य आकार की रोटी में 4 ग्राम प्रोटीन, 17 ग्राम फाइबर और 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट। यह कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. जब भी आप कोई शारीरिक श्रण करते हैं, जिससे कैलरी की खपत होती है। जब पसीना निकलता है तो यही कार्बोहाइड्रेट आपको ऊर्जा प्रदान करता है।
यदि आप कोई शारीरिक काम या फिर कसरत नही करते हैं, तो यही कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर में चर्बी के रूप में जमा हो जाता है। इस बात का ध्यान रहें की ज्यादा मात्रा में रोटी का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए एक रोटी सुबह और 2 रोटी दोपहर और 2 रोटी रात में खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। ।
हमारे बुजुर्गों का मानना है कि हमे रोटी गिनकर नही खानी चाहिए। मगर उस वक्त सभी आहार में पोषण होता था कोई भी मिलावट नहीं होती थी। मगर अब बढ़ती आबादी के कारण फसलों में बहुत से कैमिकलों का उपयोग किया जाता है। इसलिए लोगों को पोष्टिक आहार नहीं मिल पाता है जिसके कारण वह मोटे होते जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पुरुषों और महिलाओं में रोटी का सेवन अलग अलग होता है। एक हेल्थी डाइट प्लान के अनुसार हमें रोटियों को गिनकर खाना चाहिए वरना ज़्यादा रोटी का सेवन करने से मोटापा भी बढ़ सकता है। महिलाओं को अपने डाइट प्लान में 1400 कैलोरी का सेवन करना चाहिए और पुरुषों को 1700 कैलोरी का। महिलाओं को एक दिन में 4 से 5 रोटियों और पुरूषों को 6 से 7 रोटियों का सेवन करना चाहिए।
रात में ज़्यादा रोटी न खाएं
ज़्यादा रोटी का सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। हमें रात में ज़्यादा रोटी नही खानी चाहिए। क्योंकि रोटी को पचने में ज़्यादा समय लगता है और बहुत से लोग रात का डिनर करके सोने चले जाते हैं. मगर ऐसा करने से मोटापा तेज़ी से बढ़ता है. इसलिए रात का डिनर करने के बाद कुछ समय तक पार्क में दौड़ लगानी चाहिए।