रिंकू सिंह: आज देश में रिंकू सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रिंकू सिंह की बल्लेबाजी देख लोग रातों-रात उन्हें सेलिब्रिटी बना चुके हैं। आज हर कोई इनकी चर्चा कर रहे हैं। रिंकू सिंह बेहद ही निम्न परिवार से आते हैं। इनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते हैं। रिंकू सिंह (Rinku Singh) को यह कामयाबी आज ऐसे नहीं मिली इसके पीछे बड़ा संघर्ष है। कभी क्रिकेट खेलने के लिए मना करने वाले रिंकू सिंह (IPL Cricketer Rinku Singh) के पिता को आज अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। रिंकू सिंह जैसे देश में कई ऐसे युवा हैं, जो निम्न परिवेश में पल का परचम लहरा रहे हैं।
रिंकू सिंह के इस कामयाबी पर उनके पिता खान चंदन ने खुशी जाहिर करते हुए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि रिंकू मेरे साथ काम करता था। उसने ऐसे दिन भी देखे हैं जब रिंकू झाड़ू पोछा लगाने का काम किया करता था। रिंकू ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। उसी का नतीजा है कि रिंकू सिंह संघर्ष की आग में तप कर इस मुकाम पर पहुंच पाया है।
क्रिकेट मैदान पर रिंकू सिंह उतरे तो शायद ही किसी को पता हो कि यह लड़का इतिहास रच देगा। लास्ट ओवर में लगातार 5 छक्के मारना कोई मामूली बात नहीं है। इस मैच के बाद से सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह की खूब वाहवाही हो रही है। रिंकू को पढ़ाई में रुचि नहीं थी, जिससे वे नौवीं तक पढ़ पाए। लेकिन क्रिकेट पर फोकस बनाए रखा। और आज परिणाम आप सबके सामने हैं।