M.S Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। धोनी (M.S Dhoni) इस समय लाइमलाइट से दूरी बनाकर फैमिली के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
कई बार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इकोनामिक क्लास (Economy Class) में सफर करते नजर आए इस दौरान जो कुछ हुआ इनके सादगी को देख हर कोई तारीफ कर रहा है।
बीते 25 अगस्त अगस्त को धोनी फ्लाइट की इकोनॉमिक्स क्लास में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान धोनी को टैब पर कैंडी क्रश गेम खेलते देखा गया। इसी बीच उनके सामने एयर होस्टेस आकर चॉकलेट से भरी ट्रे ऑफर करती हैं। ट्रे के साथ एयर होस्टेस ने माही को एक लेटर भी दिया।
इस लेटर को पढ़कर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मुस्कुराते दिखे। यह सब कैमरा में कैद किया जा रहा था। इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कि वीडियो वायरल हो गया।
हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)के घुटने की सर्जरी हुई थी। उनके घुटने में काफी समय से कुछ दिक्कत थी। इसके चलते वह पूरे आईपीएल सीजन के दौरान परेशानियों से जूझते रहे। आईपीएल के बाद घुटने की सर्जरी कराई। इसके चलते उनके प्रशंसक उनके संन्यास की अटकलें लगा रहे थे लेकिन आईपीएल खिताब जीतने के बाद धोनी ने साफ कर दिया कि वह अभी कुछ और सीजन खेलेंगे।