IPS Tanu Shri : देश में हर साल लाखों अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर अपनी किस्मत आजमाते हैं। जिनकी मेहनत में धार अधिक होती है उन्हें सफलता मिलती है। कई लोग ऐसे होते हैं जो हिम्मत नहीं हारते और फिर कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं।
आज हम बात कर रहे हैं आईपीएस तनु श्री (IPS Tanu Shree) की। तनु श्री ने हर सफलता के बाद एक नया लक्ष्य निर्धारित किया और IPS रैंक तक पहुंचीं। आइए आज जानते हैं उनकी कहानी।
2014 में असिस्टेंट कमांडेंट, 2017 में बने आईपीएस
2014 में तनु श्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर सार्वजनिक सेवा की। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद उन्होंने आराम न करने का फैसला किया। उन्होंने अपने लिए अधिक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया।
लक्ष्य था यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करना। कड़ी तैयारी के बाद, वह 2016 में परीक्षा में शामिल हुईं। मई 2017 में उनका सपना सच हो गया। वह आईपीएस कैडर में शामिल हो गईं। तनु श्री की यात्रा हैदराबाद की प्रतिष्ठित पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण से शुरू हुई।
शादी के बाद भी तैयारियां जारी
तनु श्री अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन को देती हैं। 2015 में उनकी शादी हो गई। इसके बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य हासिल किए और अपनी घरेलू जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं। इससे उनके माता-पिता सुबोध कुमार और नीलम प्रसाद को बहुत गर्व हुआ। उनके पिता सुबोध कुमार DIG रह चुके हैं। वह तनु श्री के लिए आदर्श हैं।
प्रारंभिक शिक्षा मोतिहारी में
तनु श्री की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के मोतिहारी जिले में हुई। अपने पिता की पोस्टिंग के दौरान वह अलग-अलग संस्थानों में जाती रहीं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, बोकारो से पूरी की। बाद में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली आ गईं। कोचिंग के साथ-साथ उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भी काफी फोकस किया। उनकी बड़ी बहन मनु श्री भी सीआरपीएफ कमांडेंट हैं। तनु ने पूरी यात्रा के दौरान छोटी बहन को बहुत प्रेरित और प्रोत्साहित किया।