डेस्क : फरवरी का महीना खत्म होने वाला है, और अब कुछ ही दिनों में मार्च महीना की शुरुआत होगी। ऐसे में कई ऐसे बैंकिंग काम होते हैं जिनके लिए बैंक के ब्रांच नहीं जाना होता है। हालांकि, चेक क्लियरेंस या KYC जैसे कुछ जरूरी काम ऐसे होते हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में ग्राहकों को अपने इन आवश्यक कार्यों के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लेना चाहिए। ताकि इससे होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने, मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in March 2022) की लिस्ट जारी कर दी है, ऐसे में अगर आपका भी कोई काम बैंक से संबंधित है तो जल्द से जल्द निपटा लें, RBI की तरफ से जारी किये गए इस लिस्ट के अनुसार, मार्च 2022 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।
RBI के मुताबिक, मार्च महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 छुट्टी रविवार भी शामिल हैं। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी।
मार्च में पूरे 13 दिन बंद रहेंगे Bank
- 1 मार्च: महाशिवरात्रि
- 3 मार्च: लोसार (गंगटोक)
- 4 मार्च: चपचार कुट (आइजोल)
- 6 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 12 मार्च: दूसरा शनिवार
- 13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 17 मार्च: होलिका दहन (देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची)
- 18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा
- 19 मार्च: होली/याओसांग
- 20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 22 मार्च: बिहार दिवस
- 26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
- 27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)