Bollywood Star kids Who Are Their Father’s Carbon Copy : बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिनकी शक्ल हूबहू उनके पिता से मिलती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन अभिनेत्रियों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं जिनकी शक्ल हूबहू उनके पिता से मिलती है। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्रियों का नाम है इस लिस्ट में शामिल।
सोनम कपूर
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आपको बता दें कि सोनम अपनी खूबसूरती और अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर एक दिग्गज अभिनेता हैं। आपको बता दें कि सोनम हूबहू अपने पिता जैसी दिखती हैं।
अथिया शेट्टी
आपको बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्री आथिया शेट्टी भी अपने पिता सुनील शेट्टी जैसी दिखती हैं। आथिया और सुनील शेट्टी का चेहरा काफी मिलता-जुलता है। हाल ही में आथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के संग शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे। सोनाक्षी की शक्ल अपने पिता से काफी मिलती-जुलती है। सोनाक्षी अपने पिता की लाडली बेटी हैं।
सुहाना खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी का नाम सुहाना खान है। सुहाना जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। मगर फिल्मों के में आने से पहले भी सुहाना की लोकप्रियता कुछ कम नहीं है। सुहाना के लाखों फैंस है। शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना की शक्ल उनसे काफी मिलती-जुलती है।
न्यासा देवगन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी का नाम न्यासा देवगन है। न्यासा देवगन काफी स्टाइलिस्ट और खूबसूरत हैं। न्यासा अकसर अपने हॉट अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। आपको बता दें कि न्यासा का चेहरा अजय देवगन से काफी मिलता है।