12th Fail : महज 15 मिनट का रोल के लिए Vikas Divyakirti को इतने पैसे मिले? जानकर चौक जाएंगे!

27 अक्टूबर को फ़िल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म 12 वी फेल रिलीज हुई। यह फ़िल्म IPS मनोज शर्मा की लिखी हुई किताब पर आधारित है जो उन्होंने अपने जीवन और प्रेम पर लिखी है। इस फ़िल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य किरदार निभाया है।

विकास दिव्यकिर्ति ने रोल के लिए इतने पैसे लिए:

विकास दिव्यकिर्ति (Vikas Divyakirti ) को आखिर कौन नही जानता. UPSC की तैयारी करने वाले छात्र इन्हें गुरु मानते है। विकास दिव्यकिर्ति ने इस फ़िल्म में 15 मिनट का रोल किया है। उन्हें विधु विनोद चोपड़ा की तरफ से अच्छा खासा एमाउंट दिया जा रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। विकास दिव्यकिर्ति ने कहा कि फ़िल्म मेकिंग उनका सपना था और विधु विनोद चोपड़ा जैसे फिल्मकार के साथ फ़िल्म और उसकी कहानी पर काम किया यही मेरे लिए काफी है। हालांकि उन्होंने आशीर्वाद के तौर पर 101 रुपये लिए।

क्या है 12वी फेल की कहानी:

बॉलीवुड के बड़े फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने 12 वी फेल का निर्माण, IPS मनोज शर्मा की किताब 12वी फेल, हारा वही जो लड़ा नही, पर बनाई है। इस फ़िल्म की कहानी मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की है। जहां मनोज शर्मा नाम का लड़का जो कि एक बेहद गरीब परिवार से आता था उसके शुरुवाती संघर्षों और प्रेम की है। इसमें मनोज शर्मा (IPS) और श्रद्धा शर्मा(IRS) के जीवन की अविस्मरणीय यात्रा की कहानी है। मनोज का संघर्ष, कैसे दोनों मिले, कैसे दोनों ने UPSC क्लियर की ये सारी मजेदार चीज़े इसमें निहित है।

विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, विकास दिव्यकिर्ति ने निभाए मुख्य किरदार

IPS मनोज शर्मा की किताब पर आधारित इस फ़िल्म में मनोज और श्रद्धा की UPSC की यात्रा को दिखाया गया है। इस फ़िल्म में विक्रांत मैसी ने IPS मनोज शर्मा और मेधा शंकर ने IRS श्रद्धा का किरदार निभाया है। इन दोनों के अलावा UPSC एस्पिरेन्ट्स को पढ़ाने वाले विकास दिव्यकिर्ति ने भी एक अहम किरदार निभाया है।