इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों का सिलसिला चल रहा है। पहले गदर 2 और ओ माय गॉड 2 और अब शाहरुख खान की फिल्म जवान Jawan इन फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर ली है। शाहरुख की फिल्म जवान को रिलीज हुए सिर्फ तीन ही दिन हुए हैं लेकिन तीन दिन में ही इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। वहीं इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह फिल्म का बोलबाला हैं।
Yeh sab kyun ginn raha hai… mere looks ginn na!! Keep love and respect in your heart and maa aur beti ka samman karo….aur aage badho! https://t.co/Gb8dC0fYr1
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 9, 2023
ऐसे में शाहरुख खान ने इस मौके पर अपने फैंस के साथ बात करने के लिए ट्वीटर पर आस्क एसआरके का सेशन रखा, जिसमे शाहरुख के फैंस ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और शाहरुख ने भी अपने फैंस के सभी सवालों का जवाब दिया। वही इस दौरान शाहरुख से एक फैन ने फिल्म Jawan को लेकर कुछ ऐसा पुछ लिया की शाहरुख अपने आप को रोक नहीं पाए और उसे सुना बैठे।
दरअसल, इस सेशन के दौरान इस यूजर ने सवाल किया की इस फिल्म में इतनी सारी लड़कियां क्यों हैं। जिस पर शाहरुख ने यूजर को जवाब देते हुए कहा की ये सब क्यों गिनते हो, मेरे लुक्स पर ध्यान दो ना। माँ और बेटी का सम्मान करो और आगे बढ़ो।
आपको बता दे की शाहरुख की इस फिल्म Jawan में नयनतारा, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, संजिता भट्टाचार्य, लहर खान, प्रियमनी जैसी अभिनेत्रियां अहम किरदार में थी। शाहरुख खान का ये ट्वीट पर सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है।
इससे पहले भी शाहरुख को औरतों की इज्जत करने क लिए फैंस काफी पसंद कर चुके हैं। इसी तरह अब इस ट्वीट के बाद फैंस शाहरुख के और भी चाहिते हो गए है। शाहरुख की य फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही हैं।