किन्नरों को भूलकर भी दान में न दें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी गरीबी, दुख नहीं छोड़ेंगे पीछा!

Astro Tips for Kinnars : किन्नरों को दान करना काफी शुभ माना जाता है। आपने बहुत बार देखा होगा कि किसी भी शुभ समारोह में किन्नरों को बुलाया जाता है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। ऐसा कहते हैं कि किन्नरों से कभी भी बद्दुआ नहीं लेनी चाहिए। किन्नर को दान करना भी काफी फलदाई माना जाता है।

मगर उनको दान देने से पहले कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। किन्नरों को भूलकर भी इन चीजों का दान नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके संबंध में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

किन्नरों को भूलकर भी ना करें यह चीजें दान

किन्नरों को ना दे झाड़ू

आपको बता दे की किन्नरों को झाड़ू दान करने से मां लक्ष्मी आपसे और रुष्ट हो जाती हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कभी भी किन्नरों को झाड़ू दान नहीं करना चाहिए।

ना दे प्लास्टिक की चीजें

ऐसा कहते हैं कि किन्नरों को प्लास्टिक की चीज दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी प्रगति रुक सकती है। दाम देने से पहले इन बातों को ध्यान में रखें।

ना करें तेल का दान

किन्नरों को कई चीजें दान के रूप में दी जाती है। मगर तेल दान करने से आपके जीवन में इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। आप जीवन में बड़ी विपदा का सामना कर सकते हैं। इस वजह से गलती से भी किन्नरों को तेल दान ना करें। तेल दान करने से आपके घर की सुख शांति पर इसका असर पड़ सकता है।

किन्नरों को ना दे पुराने कपड़े

किन्नरों को भूलकर भी पुराने कपड़े दान के रूप में नहीं देने चाहिए। पुराने कपड़े दान में देने से आपके जीवन की परेशानी बढ़ सकती है। इसका प्रभाव आपके घर के सुख शांति पर भी पड़ता है। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें।