Indian Railway : आप ट्रेन की यात्रा करते हैं और यात्रा के लिए या फिर घूमने जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 10 जून से कई ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है इसलिए आपको पहले ही इसकी जानकारी ले लेनी चाहिए। अगर आप 10 जून से या उसके बाद कहीं भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो इन ट्रेनों के टाइम टेबल की जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए।
भारतीय रेलवे द्वारा 10 जून से कुछ ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी किया गया है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) के अनुसार ट्रेनों के समय में बदलाव 10 जून 2023 से लेकर 31 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगा। आज इस आर्टिकल में हम उन ट्रेनों के बारे में बताने वाले हैं जिन का टाइम टेबल भारतीय रेलवे ने बदल दिया है।
ट्रेन संख्या 12217 : आपको बता दें कोच्चुवेली-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने पूर्व समय से 4 घंटे 20 मिनट पहले चलेगी और ये ट्रेन सोमवार से शनिवार तक चलती है।
ट्रेन संख्या 12431 : तिरुअनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने समय से 4 घंटे 35 मिनट लेट चलेगी। यह हफ्ते में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 12432 : हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस तिरुअनंतपुरम सेंट्रल निर्धारित समय से 2 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी। यह रविवार, मंगलवार और बुधवार को चलती है, जो 1:50 पर तिरुवंन्तपुरम सेंट्रल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 12617 : एर्नाकुलम जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन डेली लक्षद्वीप एक्सप्रेस निर्धारित समय से 3:15 घंटे पहले 10:10 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 12618 : हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम जंक्शन डेली लक्षद्वीप एक्सप्रेस अब रोज 10.25 बजे एर्नाकुलम स्टेशन पहुंच जाएगी।
ट्रेन संख्या 22149 : एर्नाकुलम जंक्शन-पुणे जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन 3 घंटे पहले एर्नाकुलम जंक्शन से रविवार और शुक्रवार को रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 22655 : एर्नाकुलम जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट 3 घंटे पहले रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 20923 : तिरुनेलवेली जंक्शन-गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 45 मिनट पहले रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 22483 : कोच्चुवेली-अमृतसर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 20 मिनट पहले रवाना हो जाएगी।