LPG Gas Cylinder : अभी त्यौहार का सीजन अपनी पिक पर है। लोग नवरात्र में व्यस्त हैं। चारों और खुशियां मनाई जा रही है। इसी बीच सरकार की ओर से भी एक खुशियां लोगों को दी गई है। दरअसल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि या गिरावट कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में हुई है।
बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है। बता दें कि हर महीने के 1 तारीख को गैस की कीमत तय की जाती है। इस 1 तारीख को इंडेन का 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये, चेन्नई में 35.5 रुपये कम होगा। वहीं 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी पुरानी कीमतों पर उपलब्ध होगा।
जानिए बड़े महानगरों में कीमतें : कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो फिलहाल दिल्ली में 19 किलो वजन वाला गैस सिलेंडर की कीमत 1859.5 रूपये में उपलब्ध हो जाएगा। यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब ₹26 की कमी हुई है। वहीं कोलकाता में इसके कीमत 1995.50 रूपये में मिलेगा। वहीं मुंबई और चेन्नई में क्रमशः 1811.5 और 2009.50 रूपये में मिलेगा।
बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल ज्यादातर होटलों, खाने-पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें कीमतों में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार पांचवां महीना है जब वाणिज्यिक गैस की कीमतों में गिरावट आई है।