महज 1 लाख देकर अपने घर ले आएं Maruti WagonR CNG, अब बचेंगे पेट्रोल के खर्च..

Maruti WagonR CNG : भारत में लोग पेट्रोल और डीजल खर्च से बचने के लिए CNG कार खरीदते हैं। कम दाम में अच्छी माइलेज वाली CNG कारें लोगों की फेवरेट बनती जा रही है और इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी वैगनआर CNG कारों की टक्कर का कोई नहीं है।

मारुति वैगनआर CNG LXI और VXI वेरिएंट्स की भारत में खूब बिक्री होती है। आप भी इन दिनों 34.05 km/kg तक की माइलेज वाली Wagnor CNG खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको Maruti WagonR LXI CNG और WagonR VXI CNG की फाइनैंस की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

लाखों लोगों की हैं फेवरेट कार : आपको बता दें कि Maruti Wagnor को भारत में LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के कुल 11 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमतें 5.47 लाख रुपये से लेकर 7.20 लाख रुपये (X शोरूम) तक है।

इस बेस्ट सेलिंग 5 सीटर हैचबैक Wagnor में 1197 cc का इंजन लगा है, जो कि 88.5 Bhp तक की पावर जेनरेट कर सकता है। नई Wagnor को मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में भी लॉन्च किया गया है। जहां Maruti Wagnor पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज 24.35 kmpl तक की है, वहीं Maruti Wagnor की माइलेज 34.05 km प्रति किलोग्राम की है।

Maruti Suzuki Wagnor LXI CNG (Maruti WagonR LXI CNG) की एक्स शोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 7,18,623 रुपये है। आप अगर Wagnor LXI CNG को 1 लाख रुपये डाउनपेमेंट (ऑन रोड के साथ ही प्रोसेसिंग फी और पहले महीने की EMI) कर फाइनैंस कराते हैं तो फिर आपको कार देखो EMI कैलकुलेटर के मुताबिक 9.8 फ़ीसदी ब्याज दर के हिसाब से 6,18,623 रुपये कार लोन मिलेगा।

इसके बाद आपको 5 साल तक के लिए हर महीने 13,083 रुपये EMI, यानी मासिक किस्त देने होंगे। मारुति वैगनआर LXI CNG को फाइनैंस कराने पर आपको 5 साल में 1.66 लाख रुपये तक ब्याज लग जाएंगे।

यह भी पढ़े – खुशखबरी! बिना पैसे दिए अपने घर ले आएं Honda Activa! जानें – क्या है खास ऑफर.