Chuhe ke Upay : कई लोग चूहे के आतंक से काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। ये तो आप सभी जानते हैं कि घर में चाहे तीज त्यौहार हो या फिर कोई भी नॉर्मल दिन हो, घर में घुसकर चूहा हर चीज को तहस-नहस कर देता हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने घर से चूहों को बाहर निकाल सकते हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें चूहे को पिंजरे में पकड़ लेना तो सही लगता है लेकिन उन्हें मार देना सही नहीं लगता।
आप अगर चूहे को घर से भागना चाहते हैं तो आप अपने घर के हर कोने में पिपरमेंट रख दीजिए। उनकी खुशबू चूहे को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। आप इन्हें अपने घर के हर कोने में रख देंगे तो चूहे अपने आप घर से बाहर निकल जाएंगे।
आप चाहे तो चूहे को भगाने के लिए तंबाकू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बस आपको दो चम्मच तंबाकू के अंदर देसी घी और बेसन मिलाकर गोल-गोल गोलियां बना लेनी है। अब इन गोलियों को घर के हर कोने में रख दे जिससे चूहे अपने आप भाग जाएंगे।
देखा जाए तो चूहे कों पुदीने की खुशबू भी बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसलिए आप चाहे तो चूहे के बिल के पास पुदीने के कुछ पते रख सकते हैं। ऐसा करने से भी चूहे का आतंक आपके घर से पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
आप चाहे तो चूहे को घर से भगाने के लिए फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चूहे और फिटकरी का 36 का आंकड़ा होता है। आप चूहे के बिल के सामने अगर फिटकरी का पानी छिड़क देंगे तो चूहा कभी भी आपके घर की तरफ नहीं दिखेगा।
हमारे घर में हमेशा खड़े मसाले तो होते हैं उनमें से तेज पत्ता आप इस्तेमाल में ले सकते हैं। तेज पत्ता घर के हर कोने में रख दीजिए जिससे खुद चूहे परेशान होकर आपका घर छोड़कर चले जाएंगे।
कई सारे उपाय में से एक यह भी एक उपाय है कि आप कपूर के कुछ टुकड़े अपने घर के कोने-कोने में रख दीजिए। कपूर के टुकड़ों से चूहे को सांस लेने में तकलीफ होती है जिस वजह से चूहा घर की तरफ भागने लगते हैं। इसलिए यह भी घरेलू नुस्खा आप चूहे को भगाने के लिए काम में ले सकते हैं।
चूहे को भगाने के लिए आप काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। काली मिर्च की छोटी-छोटी टुकड़े आप घर के किसी भी कोने में रख दीजिए। यह उपाय भी चूहें को भगाने में काफी फायदेमंद है।
आप में से कई लोगों को इस बारे में पता नहीं होगा कि इंसानों के बालों से चूहे बहुत ज्यादा डरते हैं क्योंकि चूहे अगर गलती से इंसानी बाल खा लेते हैं तो उनकी मौत हो जाती है। इसलिए आप चाहे तो चूहे के बिल के सामने इंसानी बाल रख सकते हैं, उसके डर से वह अपने आप घर छोड़कर भाग जाएंगे।