Gold Silver Price : जहां नवरात्रि शुरू होते ही सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई थी। वहीं नवरात्रि के खत्म होते ही सोने की भाव में गिरावट दर्ज की गई। कल दशहरा के दिन सोने के भाव में 300 रूपए की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद से फिर लगातार सोने के में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। आईए जानते हैं कितना महंगा हुआ आज सोना।
फिर महंगा हुआ सोना
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 26 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। नवरात्रि के समय लगातार सोने के भाव बढ रहे थे। वहीं नवरात्रि के खत्म होते ही सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब फिर लगातार सोने के भाव बढ रहे हैं। कल बुधवार के दिन सोने के भाव में 240 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वही आज फिर सोना 110 रुपए महंगा हो गया।
110 रूपए आज फिर मंहगा हुआ सोना
आज 26 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,800 रूपए है। कल यानी कि बुधवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,690 रूपए था।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,650 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,550 रुपए किलो था।
चांदी का भाव थमा
नवरात्रि खत्म होते ही चाँदी का भाव भी नीचे लुढ़क गया था। मंगलवार के दिन चांदी का भाव 20 रूपए लुढ़कर 75,100 रूपए हो गया था। वही बुधवार के दिन चांदी के भाव में 500 रूपए की गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं आज चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है। आज चांदी का भाव 74,600 रूपए किलो है।