Gold And Silver Price Update : एक बार फिर से आप लोगों के लिए एक अच्छी लेकर आए है। जी हां..अगर आप भी इस शादी के सीजन में अपने या अन्य रिश्तेदारों के लिए गहने खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि सोना और चांदी के भाव में थोरी नरमी देखी गई हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं।
आपको बता दे की आज यानी रविवार को सोने-चांदी (Gold And Silver Price Update) के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। देश में आज 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव ₹57,300 है। जबकि, बीते दिन यानी दाम ₹57,850 का था। कह सकते है की दाम कम हुए हैं। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज ₹62,500 प्रति 10 ग्राम है। जबकि, बीते दिन 24 कैरेट गोल्ड का दाम, ₹63,100 थी।
अगर, बात करें चांदी (Silver Price Update) के रेट की तो सिल्वर की दरों में आज बदलाव हुआ है। आज 1 किलो चांदी का रेट ₹76,100 है। वहीं, ये दाम कल ₹77,200 प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम कम हुए हैं। वैसे, जानकारी के लिए आपको बता दें की ऊपर दिए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। यानी सही जानकारी के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।