Gold-Silver Price Update : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले दो सप्ताह से सोने के भाव में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। इस सप्ताह भी सोने के भाव में मामूली परिवर्तन देखने को मिला रहा है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।
सोने के भाव में मामूली उछाल
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 17 फरवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के छठे दिन सोने के भाव में मामूली फेरबदल देखने को मिल रहा है। जानिए आज कितना है सोने का भाव? आज 17 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,300 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,290 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,110 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,100 रुपए किलो था।
चांदी के भाव बढे
पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई। वही इस सप्ताह चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. आज लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव में 100 रूपए की बढोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी 75,700 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 75,600 रूपए प्रति किलो था।
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-
पटना
- 62,210 (24 कैरेट)
- 57,240 (22 कैरेट)
दिल्ली
- 62,450 (24 कैरेट)
- 57,210 (22 कैरेट)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
- 62,200 (24 कैरेट)
- 57,360 (22 कैरेट)
नोएडा
- 62,450 (24 कैरेट)
- 57,210 (22 कैरेट)
मुंबई
- 62,300 (24 कैरेट)
- 57,110 (22 कैरेट)
कोलकता
- 62,300 (24 कैरेट)
- 57,110 (22 कैरेट)