Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल जारी, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बढे पेट्रोल डीजल के दाम, जाने आपके शहर के रेट.

Petrol-Diesel Price : आज 18 feb शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी जारी है। पिछले कई दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम तेजी देखी जा रही है। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 77.16 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.30 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम में 0.60 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. छत्तीसगढ़ के अलावा, केरल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी आज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर, असम, आंध्रा प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.24 रुपए
  • डीजल- 94.04 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 96.47 रुपए
  • डीजल- 89.86 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 97.00 रुपए
  • डीजल- 89.86 रुपए