Gold-Silver Rate : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही दूसरी ओर अब इस साल मार्च महीने के अंत तक सोना 68 हजार के पार पहुंच चुका है।
क्या है सोने-चांदी के भाव
सोने के भाव में आई मामूली गिरावट
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 8 April सोमवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के पहले दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट? दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 8 अप्रैल सोमवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 71,280 रूपए है। वहीं कल यानी कि रविवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 71,290 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 65,340 रुपए है। वही कल इसका भाव 65,350 रुपए था।
चांदी के भी भाव थमें
चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वही इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा।
आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के पहले दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में 100 रुपए का गिरावट देखने को मिला है। इसके बाद आज चांदी 83,400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 83,500 रूपए प्रति किलो था।
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-
पटना
- 71,330 (24 कैरेट)
- 65,390 (22 कैरेट)
दिल्ली
- 71,430 (24 कैरेट)
- 65,490 (22 कैरेट)
जयपुर
- 71,430 (24 कैरेट)
- 65,490 (22 कैरेट)
नोएडा
- 71,430 (24 कैरेट)
- 65,490 (22 कैरेट)
मुंबई
- 71,280 (24 कैरेट)
- 65,340 (22 कैरेट)
कोलकता
- 71,280 (24 कैरेट)
- 65,340 (22 कैरेट)