कौन हैं बिहार के Mayank Yadav? जिसने IPL डेब्यू में बरपाया कहर, पिता बोले- “एक दिन भारतीय टीम के लिए खेलेगा…

Mayank Yadav : इन दिनों IPL का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है।  IPL के इस महामुकाबले में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सनसनी मचाई है वे हैं मयंक यादव। इस उभरते हुए खिलाड़ी ने अब तक महज 48 गेंदें फेकी है। मगर इन 48 गेंदों में उन्होंने सनसनी मचा दी है। इन 48 गेंदों में 17 गेंदें 150 किमी प्रति घंटे के रफ्तार वाली थी।

वहीं 2 अप्रैल मंगलवार को उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ खेलते उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेककर सबको हैरान कर दीया। अपनी रफ्तार की वजह से मयंक यादव (Mayank Yadav) राजधानी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हो गए हैं।

साल 2024 में किया IPL डेब्यू

लखनऊ सुपर जेंट्स (Lucknow Super Giants) की तरफ से खेलने वाले मयंक यादव (Mayank Yadav) IPL 2024 के महामुकाबले की सबसे बड़ी खोज बनकर उभरे हैं। बिहार के सुपौल से ताल्लुक रखने वाले मयंक ने अपने डेब्यू से हर तरफ सनसनी मचा दी है। भले ही उनके पास अनुभव की कमी हो मगर उनकी तेज रफ्तार का हर कोई कायल है। मयंक यादव (Mayank Yadav) की इस उपलब्धि से उनके पिता बेहद खुश हैं।

उनका कहना है की मयंक उनका सपना जी रहे हैं। मयंक के पिता प्रभु यादव ने कहा की वह भी क्रिकटर बनना चाहते थे। मगर पैसों की कमी की वजह उनके क्रिकटर बनने का सपना अधूरा रह गया। अब उनका बेटा उनके इस सपने को जी रहा है। मयंक के पिता ने कहा की इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसने खुब मेहनत की। उम्मीद है आगे भी मेहनत करेगा और एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलेगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने की चाहत

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने अपने क्रिकेट डेब्यू से ही सनसनी मचा दी है। 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर इस सीजन के सबसे तेज गेंद फेकने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था।

उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। मयंक यादव के शानदार खेल प्रदर्शन को देखते हुए लोगों को यह उम्मीद है कि वे जल्द भारत के लिए खेलेंगे। मयंक चाहते हैं की वे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत के लिए खेलें।