7th Pay Commission : क्या आप केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं? अगर हां, तो सरकार आपके लिए जल्द ही एक नई खुशखबरी लेकर आने वाली है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सरकार आपको क्या खुशखबरी देने वाली है? तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।
DA, जिसके बारे में आप भली-भांति जानते होंगे लेकिन फिर भी औपचारिकता निभाने के लिए मैं इसके बारे में बता ही देता हूं। DA जिसको इंग्लिश में Dearness Allowance और हिंदी में महंगाई भत्ता कहते हैं। यह एक ऐसी भत्ता (Allowance) है जिसका इंतजार सभी केंद्रीय कर्मचारियों को होता है।
अब केंद्रीय कर्मचारियों और सरकार की तरफ़ से खुशखबरी के बीच की कड़ी टटोलने की कोशिश कर रहे होंगे आप। अगर आप DA Hike यानी की महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी को यह तोहफ़ा मान बैठे हैं तो आपका निशाना बहुत ही सटीक जगह लगा है। दरअसल केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को उनके महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर उनको नया तोहफा देने वाली है यह तोहफा सरकार कब और कितना देगी यह इस आर्टिकल को पढ़ते-पढ़ते आप समझ जाएंगे।
महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर सितंबर या अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि यह नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार महंगाई भत्ते में 4% इजाफा कर सकती है।
अब आपके दिमाग में यह सवाल उपज रहा होगा की सरकार महंगाई भत्ता कितना बढ़ाएगी यह कैसे तय होता है। तो आइए एक नजर इस पर भी डाल लेते हैं। दरअसल इस सब के पीछे एआईसीपीआई (AICPI) का आंकड़ा काम करता है। अभी वर्तमान में भारत में केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 42% है इसको 4% बढ़ाकर 46% करने की तैयारी चल रही है।
भले ही सरकार की ओर से इसकी घोषणा सितंबर या अक्टूबर महीने में की जा सकती है लेकिन यह लागू 1 जुलाई 2023 से हो जाएगी। 1 जुलाई 2023 से जोड़कर कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को एरियर दिया जाएगा।