डेस्क : कहते हैं समय कब किसका और किस तरह से बदल जाए ये कोई नहीं जानता। हर एक पल बीतता चला जाता है और इंसान को उसी के साथ आगे बढ़ना होता है। हर किसी के जीवन में अच्छा और बुरा वक्त आता है। ऐसा ही कुछ फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता राजेश खन्ना के साथ भी हुआ। लगातार 7 हिट फिल्मे देने वाले अभिनेता के जीवन में एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने समुद्र में डूबकर मौत को गले लगाना मुनासिब समझा।
काका ने लगातार बॉलीवुड को 15 हिट फिल्में दीं लेकिन इसकी सफ़लता को वे संभाल न सके। शराब के नशे में वे इस क़दर खो गए कि उन्हें बाकी के चीज़ों की ख़बर ही नहीं रही। उनकी एक के बाद एक लगातार 7 फिल्में फ्लॉप रही। वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन अपने करियर की बुलंदियों को छूते जा रहे थे। कहते हैं कि सफ़लता की सीढ़ियां चढ़ने से अधिक उसको मेंटेन करना जरूरी होता है।
राजेश खन्ना अपने स्टारडम में डूबे हुए रात भर पार्टियां करते थे और इसका सीधा असर उनके शरीर के साथ – साथ उनके दांपत्य जीवन पर भी पड़ने लगा था। उनके मन में काफी दर्द भर चुका था और डूबते करियर के बीच उनकी शादीशुदा ज़िंदगी भी प्रभावित हो रही थी। यासिर उस्मान जिन्होंने ‘राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार’ लिखा और उनके जीवन के कई खुलासे भी किए हैं। उन्होंने राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया के रिश्तों को भी फोकस किया है। उन्होंने उसमे लिखा है कि काका के अंदर उनकी नाकामयाबी की आग दहक रही थी और शराब उसे और अधिक बढ़ावा देती।
साल 1976 की शुरुआत में उनकी फ़िल्म ‘महाचोर’ बुरी तरह पिट गई। एक तरफ़ उनका करियर नीचे की ओर जा रहा था और वहीं दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा ज़िंदगी भी बर्बाद होने के कगार पर थी। इसके बाद वे शराब को ही अपना सहारा बना कर उसमें डूबे जा रहे थे। बावजूद वे अपनी करियर की नाकामयाबी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। एक बार ऐसा हुआ कि रोज़ के तरह डिंपल और स्टाफ ने उन्हें सोने को छोड़ दिया और वहां से चले गए। इसके बाद अचानक से उनके जोर – जोर से चिल्लाने और रोने की आवाज़ आई। जिसके बाद सब भाग कर उनके पास पहुंचे तो देखा कि काका काफ़ी फूटफूटकर रो रहे थे। इस हादसे से डिंपल काफी बुरी तरह डर गई थीं।
राजेश खन्ना ने अपनी जिंदगी की उदासी के बारे में एक इंटरव्यू में बताया कि उनका दिल सुसाइड करने का सोच रहा था। यासिर के अनुसार, अभिनेता अपने जीवन में काफ़ी डिप्रेस्ड चल रहे थे। उनकी पहली गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू उनकी कामयाबी संभालने में असफल रही और ठीक उसी तरह उनकी पत्नी डिंपल नाकामयाबी को नहीं संभाल पाई। दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी अब घर के बाहर आ चुकी थी। कहा जाता है कि दोनों के बीच काफ़ी लड़ाईयां भी होती थी। एक लेख में तो यह भी छपा था कि राजेश खन्ना ने डिंपल की पिटाई कर दी। इसके बाद डिंपल अपने पापा के घर चली गई थीं।
डिंपल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पापा के घर जाकर मैंने गलती कर दी। खासकर तब जब हम दोनों के बीच इतनी गलतफहमियां चल रही थी। ट्विंकल को लेकर मैं चली गई और काका से बात तक करने से मैंने मना कर दिया था। इसके अलावा मैंने तलाक़ के भी कागज़ तैयार करा लिए थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद अपने रिश्ते को दुबारा से सही करने के लिए वो वापस घर आई, लेकिन फिर से उन्हें अपना रिश्ता वैसे ही नज़र आया। इसमें सबसे बड़ी परेशानी थी का बातचीत ना होना। काका अपने गम को अकेले ही झेल रहे थे और डिंपल इस उम्मीद में थी कि आज नहीं तो कल,राजेश उनसे बात कर अपना दर्द बांटेंगे। धीरे -धीरे इस चुप्पी ने दोनों की बीच काफ़ी दूरियां ला दी थी। फिर डिंपल ने अपने हालात से ही समझौता करना ज्यादा ठीक समझा।