बेइंतहा मोहब्बत होने के बावजूद अलग हुए Bollywood के ये सितारे, घर बसाने में रहे नाकामयाब!

बॉलीवुड में लिंकअप की खबरें आम है। आए दिन किसी ना किसी अभिनेता अभिनेत्री का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है। मगर बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ियां रही है जिन्होंने अपनी जबर्दस्त केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीता बावजूद इसके उनका प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच सकी। बेइंतहा मोहब्बत होने के बावजूद इन सितारों के रास्ते अलग हो गए। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिनकी लव स्टोरी एक समय में काफी चर्चित थी। मगर उनका रिश्ता नहीं चल पाया। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन से सितारें हैं इस लिस्ट का हिस्सा।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का आता है। एक समय था जब दीपिका और रणबीर बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते थे। इन दोनों की केमेस्ट्री ऑफ स्क्रीन ही नहीं बल्की ऑन स्क्रीन भी जबर्दस्त लगती थी। मगर इनका प्यार ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। दोनों के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। आज दीपिका रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। वहीं रणबीर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

अमिताभ बच्चन और रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी आज भी लोगों के जुबान पर है। मगर इतनी मोहब्बत होने के बावजूद भी रेखा और अमिताभ के रास्ते कभी मिल नहीं पाए।

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

एक समय में अभिनेता संजय दत्त और खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भी लव स्टोरी काफी चर्चित थी। आप सभी को यह बात मालूम होगी कि गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने की वजह से संजय दत्त को सजा सुनाई गई थी। उन्हें इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था। और इस वजह से माधुरी और संजय दत्त की लव स्टोरी का दी एंड हो गया।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट का हिस्सा है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर कई सालों तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे। इतना ही नहीं इन दोनों की सगाई भी हो गई थी। मगर किसी वजह से उनका यह रिश्ता टूट गया। अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। जबकि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के संग शादी रचा ली।

शाहिद कपूर और करीना कपूर

एक जमाने में शाहिद कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की क्यूट जोड़ियों में से एक थी। लोग उन्हें खूब पसंद करते थे। मगर किन्ही कारणों से उनका रिश्ता टूट गया। आज करीना और शाहिद अपनी-अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

एक जमाने में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के खूबसूरत कपल माने जाते थे। उन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी यह दोनों साथ बेहद पसंद किए जाते थे। मगर बाद में उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई। ऐश्वर्या ने सलमान पर मार-पीट का आरोप लगाया। और उनके रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।