डेस्क : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोन्स अब एक बच्चे के पैरेंट बन चुके है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक की बेटी का जन्म तय समय से 12 हफ्ते पहले ही हो गया है। इसकी डिलीवरी अप्रैल महीने में होनी थी। कपल ने इसलिए पूरा अप्रैल का महीना खाली रखा था, लेकिन बच्ची 12 हफ्ते पहले पैदा हुई और अभी वह डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में है।
रिपोर्ट के मुताबिक दंपति काफी समय से बच्चा प्लान करने की सोच रहे थे, लेकिन समय के अभाव के चलते ऐसा हो नहीं पा रहा था। वही प्रियंका की उम्र भी तेजी से आगे भाग रही थी। 39 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका और 29 साल के निक ने इसके लिए सरोगेसी का सहारा लिया। रिपोर्ट में प्रियंका की व्यस्तता के कारण सहयोग इसी की बात की झलक मिलने पर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी मां को कैसा लगता होगा, जब एक रेडीमेड बच्चा इन की गोद में दे दिया जाता होगा? क्या उन्हें उस बच्चे से वही लगाव महसूस होता होगा?
उन्होंने आगे ट्वीट कर कहा कि अमीरों का गरीबों की गरीबी का फायदा उठाने का जरिया है सेरोगेसी। ऐसे अगर बच्चा ही चाहिए तो एडॉप्ट कर ले। बच्चों को केवल आपके गुण विरासत के तौर पर मिलना चाहिए। हालांकि, लेखिका ने साफ कर दिया है कि उनका प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से किसी तरह का कोई लेना देना नहीं है। इसी को लेकर उनका मानना है वह इसे तब तक नहीं कबूल करेंगी, जब तक अमीर औरते भी सेरोगेट मां नहीं बनती है। वरना यह उनके लिए बस गरीबों का शोषण ही है।
बता दें कि प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबर आए दिन आती रहती है। थोड़ा – सा वजन बढ़ने पर उन्हें प्रेग्नेंट बता दिया जाता है। लॉकडॉउन के दौरान प्रियंका और निक ने अधिकतर समय साथ में ही बिताया था। तब दोनों की ज्यादा तस्वीर सामने नहीं दिखाई दी। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी की बात करनी शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने मां बनने पर खुलकर बातें भी की और कहा कि अब वह इसके लिए तैयार है। आने वाले कुछ सालों में यह पूरा भी हो जाएगा। दोनों को पैरेंट बनने पर लोगों की शुभकामनाएं मिल रही हैं। फिलहाल प्रियंका और निक पूरी फैमिली के साथ अपनी बेटी के आने की खुशियां मनाने में लगे हैं।