TATA Upcoming Car : देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनियों में सबसे शीर्ष पर टाटा मोटर्स है। कंपनी की कई कारें मार्केट में खूब पसंद की जाती है। इसी कड़ी में कंपनी तीन और नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने वाली है। इनमें टाटा नेक्सन ईवी (Nexon EV Facelift), टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) और टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) शामिल है। इन कारों में सुरक्षा का बेहतर ध्यान रखा गया। आइए इन तीनों कारों के बारे में जानते हैं।
Nexon EV Facelift:
वहीं, नई नेक्सन ईवी का इंटीरियर आपको पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। हालांकि कार में बैटरी पैक और मोटर को लेकर ज्यादा बदलाव नहीं किया जा रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसकी रेंज पहले से थोड़ी ज्यादा होगी। यह कार इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है।
Tata Punch EV:
माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में धूम मचाने वाली पंच का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द ही बाजार में देखने को मिलेगा। इसे कई बार सड़क परीक्षण के दौरान भी देखा गया है। इसका प्रोडक्शन मॉडल लगभग तैयार है। अब कंपनी इसे 2024 में होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है।अब तक पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में आने वाला पंच का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पूरी तरह से नया होगा। यह ALFA प्लेटफॉर्म पर बनने वाली टाटा की पहली कार होगी। इस कार में रेंज का खास ध्यान रखा गया है।
Tata Curvv:
ऑटो एक्सपो के दौरान टाटा ने एक शानदार डिजाइन वाली कार का प्रदर्शन किया। इस कार का नाम कर्व रखा गया। उस दौरान इसे केवल एक कॉन्सेप्ट वाहन के रूप में प्रदर्शित किया गया था। लेकिन अब खबर है कि कंपनी 2024 तक देश में कर्व के ICE और EV मॉडल लॉन्च करेगी। यह कंपनी की प्रीमियम सेगमेंट की कार होगी और आने वाली कारों में सबसे एडवांस तकनीक से लैस होगी।