10 साल बाद अपने ससुराल पहुंचे Lalu Yadav, साले ने हाथ जोड़कर मनाया तब गए घर के अंदर..

Lalu Yadav Reached in-laws House : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव हमेशा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार अपने ससुराल में इनका तेवर अलग दिखा। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अपनी पत्नी राबड़ी देवी और तेजप्रताब (Tejpratap Yadav) के साथ अपने पैतृक गांव फुलवारिया और ससुराल सेलार कला पहुंचे। लालू यादव कबीर साल बाद ससुराल गए। इनके आगमन पर पूरे गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि इनका साला इन्हे हाथ जोड़ घर घर के अंदर ले गए।

दरअसल सेलार कला मायके पहुंचते ही महिलाएं के राबड़ी भी आंगन में अपने बेटे तेजप्रताप के साथ चली गई। लेकिन लालू यादव गाड़ी से नीचे तक नहीं उतरे, इसके बाद पता चला कि सेलार कला गांव का दामाद लालू प्रसाद यादव रूठे हुए हैं। फिर पता चला कि उन्हें कोई लेने नहीं आया इसलिए नाराज थे।

इस बात का पता चलते है। लालू यादव के चचेरे साले रमाकांत यादव हाथ जोड़ कर घर में अंदर आने के लिए आग्रह किए। यह सब देख वहां मौजूद लोग रोमांचित हो रहे थे। दरअसल भारत के कई राज्यों में दामाद को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में लालू यादव अपने मजाकिया अंदाज को दर्शाते हुए नाराज हो गए। लालू यादव का यह अंदाज देख लोग फूले नहीं समा रहे थे।