डेस्क : अगर आप भी सड़कों पर फोर व्हीलर गाड़ी चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, सरकार ने वाहन चालकों को एक बड़ी राहत दी है। अब वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा, इस संबंध में टोल टैक्स संबंधी नीति में नए प्रविधान किए गए है। सरकार के इस कदम से टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम और लोगों को टोल देने और परेशानी दोनों से निजात मिलेगी।
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं लेने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद टोल टैक्स बैरिय पर अब केवल कमर्सियल वाहनों से ही टोल टैक्स लिया जाएगा। जबकि, निजी वाहन चालक बिना टोल टैक्स चुकाए यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में संसोधन किया है। पॉलिसी में बदलाव के बाद अब प्रदेश में नई सड़कों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
मालूम हो की सरकार की संसोधित नई नीति के तहत राज्य में बिल्ड आपरेट एण्ड ट्रांसफर (BOT) नीति के तहत एजेंसी सड़क बनाकर टोल लेती है, और निश्चित समय सीमा के बाद राज्य सरकार को बापस लौटा देती है। इसके अलावा प्रदेश की ऐसी सड़कें जो एजेंसी द्वारा बनाने के बाद लागत को समान किस्तों में लौटा दिया जाता है। इन दौनों तरह की सड़क पर ही निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
इस संबंध में राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में संसोधन से पहले लोक निर्माण विभाग के द्वारा प्रदेश की 200 सड़कों का सर्वे कराया था। जिसमे पाया गया की सरकार को मिलने वाले टैक्स में 80% टैक्स तो सिर्फ कमर्शियल वाहनों से मिलता है। जबकि, छोटे वाहनों से सिर्फ 20% टैक्स की वसूली हो पाती है। इसी को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला किया कि जब इतना कम टैक्स का हिस्सा निजी वाहन से मिलता है तो उन्हें टैक्स से राहत दी जाए। इसके बाद टोल टैक्स संबंधी नीति में नए प्रविधान किए गए।