Jawa 42 Bobber : देश में बाइक लवर्स की कमी नहीं हैं। बाइक युवाओं में अधिक पसंद की जाती है। इसी कड़ी में जावा अपनी नई बाइक मार्केट में उतारने की तैयारी में है। इस बाइक का नाम Jawa 42 Bobber है। कंपनी इस बाइक के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने इसका अधिकारी टीजर जारी किया है। इसे दिवाली के आस पास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इस मॉडल में क्या होगा खास?
मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक संभव है कि यह मॉडल सिंगल सीट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसके साइड पैनल पर ‘बॉबर 42’ लिखा हुआ है। इस वर्जन में मल्टी स्पोक अलॉय व्हील के साथ डुअल एग्जॉस्ट और सर्कुलर हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा फीचर्स में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
बुलेट से भी अधिक पावरफुल
मौजूदा मॉडल में कंपनी 334 cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर इंजन का प्रयोग करती है, जो 30.22 BHP की पावर और 32.64Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इंजन पावर आउटपुट के मामले में यह रॉयल एनफील्ड क्लासिक और बुलेट के 350 सीसी इंजन से ज्यादा पावरफुल है। जो करीब 20Bhp की पावर जेनरेट करता है।
फिलहाल 3 रंग और इतनी है कीमत
फिलहाल जावा 42 बॉबर का मौजूदा मॉडल केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है, लेकिन 3 रंगों (मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और जैस्पर रेड डुअल टोन) में उपलब्ध है। इसके मिस्टिक कॉपर वेरिएंट की कीमत 2,12,500 रुपये, मूनस्टोन व्हाइट की कीमत 2,13,500 रुपये और जैस्पर रेड की कीमत 2,15,187 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बॉबर अपने पूर्ववर्ती पेराक पर आधारित है। चूंकि नए अवतार में मॉडर्न और स्पोर्टी फील वाला लुक है। ऐसे में संभव है कि नए जोड़े गए फीचर्स यानी अपडेट के बाद इसकी कीमत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।