डेस्क : भारत में दिन प्रतिदिन इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) की डिमांड बढ़ती ही जा रही है, इसी डिमांड को देखते हुए एक के बाद एक नई व पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) को लॉन्च कर रही हैं। इसी रेस में अब भारतीय मार्केट में सबको फैनल बनाने वाली कंपनी Hero MotoCorp भी शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है।
दरअसल, Hero MotoCorp मार्च 2022 में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Scooter) लॉन्च करने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही Hero MotoCorp के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। फिलहाल, हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत, लुक और फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
हालांकि, अभी तक सामने आई लीक के अनुसार इसमें 10 इंच का रियर ब्लैक अलॉय व्हील और 12 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई लेटेस्ट फीचर्स भी हीरो के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिलेंगे। Hero MotoCorp Electric Scooter को इंडिया के EV स्कूटर बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से चुनौती मिलनी तय है। कंपनी को OLA S1, बजाज चेतक और हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स जैसे व्हीकल से आगे निकलना होगा। वहीं, आने वाले समय में होंडा अन्य ऑटोमोबाइल दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने होंडा एक्टिवा ई के बारे में कुछ जानकारी दे सकती है।